रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में लीजेंड 90 क्रिकेट लीग का आज से आगाज

छत्तीसगढ़ में लीजेंड 90 क्रिकेट लीग का आज से आगाज

C

CG Khabar

06 फ़र. 2025, 08:49 AM 3 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ में लीजेंड 90 क्रिकेट लीग
छत्तीसगढ़ में लीजेंड 90 क्रिकेट लीग

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से लीजेंड 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है. 


पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीज खेला जाएगा. 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की कप्तानी सुरेश रैना करेंगे जबकि दिल्ली रॉयल्स की कप्तानी शिखर धवन करेंगे. 


इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से रिटायरमेंट ले चुके कई भारतीय और विदेश खिलाड़ी खेलेंगे.


राजधानी रायपुर में लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन 6 से 18 फरवरी तक चलेगा. 


इस लीग में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, गुजरात सैंप आर्मी, बिग बॉयज, दिल्ली रॉयल्स, राजस्थान वॉरियर्स और दुबई जायंट्स जैसी सात टीमें हिस्सा ले रही हैं. 


इन सात टीमों के बीच 21 लीग मैच खेले जाएंगे. फिलहाल इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए 6 टीमों के 60 खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं. 


इन खिलाड़ियों को राजधानी की अलग-अलग होटलों में रुकाया गया है. लेजेंड क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग है, जिसका आयोजन पहले श्रीलंका सहित कई देशों में हुआ. 


इस साल इस लीग का आयोजन भारत में हो रहा है.


छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम में सुरेश रैना (कप्तान), सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवोन कूपर, विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम शामिल हैं.


युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर जैसे स्टार खिलाड़ी खेलेंगे
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.  


जिसमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू, वेड, मोइन अली, एरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शान मार्श , मार्टिन गुप्टिल, केदार, जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं.


100 से 1250 रुपए तक के टिकट
इस टूर्नामेंट के जरिए अपने पुराने और पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. 


टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये और अधिकतम 1250 रुपए तय की गई है. 


इसमें अपर की सीट 100 से 150 रुपए में मिल रहा है. वहीं लोअर सीट की कीमत 250, 500 और 750 रुपए में उपलब्ध है. 


सबसे महंगा प्लैटिनम सीट है. इसके लिए 1250 रुपए कीमत तय की गई है. 


मुख्यमंत्री साय को जर्सी सौंप किया आमंत्रित
लीजेंड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की 21 नंबर की जर्सी भेंट की और प्रतियोगिता में शामिल होने का विशेष आमंत्रण दिया.


परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता से संबंधित पूरी जानकारी दी. 


इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्रिकेट प्रेमियों से लीजेंड 90 क्रिकेट लीग के आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP