शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजस्थान के नागौर में 10 हजार किलो विस्फोटक बरामद

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 06:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

विस्फोटक बरामद
विस्फोटक बरामद

नागौर । डेस्क: राजस्थान के नागौर जिले में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. जिले के हरसोर गांव में शनिवार देर रात की गई छापेमारी में एक खेत से करीब 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया है, जिसे 187 बोरियों में भरकर छिपाया गया था. 


इस मामले में पुलिस ने सुलेमान खान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.


नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट के साथ-साथ बड़ी संख्या में विस्फोटक उपकरण भी बरामद हुए हैं, जिनमें डेटोनेटर के 9 कार्टन और भारी मात्रा में ब्लू और रेड फ्यूज वायर शामिल हैं. 


गौरतलब है कि अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल पूर्व में कई बड़े धमाकों में हो चुका है, जिसमें नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुआ विस्फोट भी शामिल है. 


पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह विस्फोटक वैध और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों को सप्लाई करता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है, जो इस नेटवर्क की गहराई से जांच करेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP