रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: भालू के हमले में 15 वर्षीय किशोरी समेत दो घायल

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भालू का हमला
भालू का हमला

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कोरबा जिले के करतला वनमंडल अंतर्गत पिड़िया गांव का है, जहां जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान दो ग्रामीणों पर भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 45 वर्षीय कन्हैयालाल राठिया और एक 15 साल की किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण जब जंगल में काम कर रहे थे, तभी अचानक दो भालू वहां आ धमके और कन्हैयालाल पर हमला कर दिया. शोर सुनकर जब अन्य लोग मदद के लिए दौड़े, तो एक भालू भाग निकला लेकिन दूसरे ने पास ही मौजूद किशोरी को अपना शिकार बना लिया. 

विज्ञापन


ग्रामीणों के कड़े संघर्ष के बाद भालू को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका. दोनों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.


उल्लेखनीय है कि वर्तमान में महुआ और तेंदूपत्ता संग्रहण का सीजन चल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी आजीविका के लिए जंगलों का रुख कर रहे हैं. 


हाथियों, भालुओं और तेंदुओं की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण जोखिम उठाने को मजबूर हैं. करतला डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है. AI Generated Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP