कोरबा: नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, बचाने की कोशिश में नाकाम रहा बेटा
कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला स्थित रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को श्यामनगर बस्ती निवासी 45 वर्षीय राजकुमार खैवार की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वे पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए हुए थे, इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में समा गए.
काफी देर तक पिता के घर न लौटने पर उनका बेटा संदीप उनकी खोजबीन करते हुए नदी तट पर पहुंचा था. वहां उसने अपने पिता को पानी में डूबते देखा और तुरंत नदी में छलांग लगा दी.
संदीप ने भारी मशक्कत के बाद पिता को सुरक्षित किनारे तक निकाला.
तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे.
हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया.