रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 ने गंवाई जान

C

CG Khabar

03 जून 2026, 10:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते तीन दर्दनाक सड़क हादसे सामने आए हैं. पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इन हादसों में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


सड़क दुर्घटना की एक भयावह घटना बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 130) पर धौराभाटा के समीप घटित हुई. यहाँ एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी ट्रेलर चालक अपने वाहन को छोड़कर घटनास्थल से रफूचक्कर हो गया.


इसी तरह रफ़्तार के कहर का एक और मामला डूमरकछार ओवरब्रिज हाईवे पर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.


वहीं मुनगाडीह के पास हुए एक अन्य हादसे में बिलासपुर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार माल वाहक वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराया. 


भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि माल वाहक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP