रवि, 22 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत नाली में फेंककर भी नहीं बच पाईं GST सहायक आयुक्त, CA समेत गिरफ्तार

कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी सहायक आयुक्त आंचला गिरी और मध्यस्थता कर रहे सीए इमरान मेमन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के मामले में दबोचा है. पकड़े जाने के भय से अधिकारी ने रिश्वत की रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी थी, जिसे सतर्क टीम ने बरामद कर लिया.

C

CG Khabar

22 नव. 2026, 01:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 37

ACB-EOW Raipur
ACB-EOW Raipur

कांकेर । संवाददाता: ई-वे बिल के मामले में रोके गए ट्रक को छोड़ने और जीएसटी प्रकरण में राहत देने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगना एक अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारी पड़ गया. इस मामले में पीड़ित कारोबारी शोएब रंगरेज ने रिश्वत मांगे जाने से जुड़े पुख्ता साक्ष्यों के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि यह पूरी रकम सीए इमरान मेमन के माध्यम से पहुंचाने को कहा गया था और मांग पूरी न होने की स्थिति में चालान काटने की चेतावनी दी गई थी.

शिकायत का गहन सत्यापन करने के बाद एसीबी ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. इसी क्रम में शनिवार दोपहर रायपुर और जगदलपुर से आई एसीबी की 18 सदस्यीय संयुक्त टीम ने कांकेर जिले में जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी के निवास पर छापा मारा. 

कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम ने सहायक आयुक्त को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने रिश्वत की पूरी राशि घर के बाहर नाली में फेंक दी.

हालांकि, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम पूरी तरह मुस्तैद थी और उसने तत्काल नाली से 1.50 लाख रुपये की रकम बरामद कर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

इसके तुरंत बाद टीम ने रिश्वतखोरी की इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थता कर रहे सीए इमरान मेमन को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार मरकाम ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई के साथ ही आरोपी अधिकारी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के अंदेशे को देखते हुए विस्तृत तलाशी भी ली जा रही है. (Follow Up Story)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू

19 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ में पटवारियों का हड़ताल खत्म
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: CM साय के भरोसे के बाद 41वें दिन पटवारियों का आंदोलन स्थगित, अब दफ्तरों में फिर शुरू होंगे जमीन से जुड़े काम

एक घंटा पहले

सरगुजा में डबल खुदकुशी
छत्तीसगढ़

सरगुजा: पत्नी के जहर खाने से घबराए पति ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान महिला ने भी तोड़ा दम

3 घंटे पहले

बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नाराजगी में भक्त ने ही तोड़ी थी बजरंगबली की प्रतिमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 घंटे पहले

कोरबा- अर्जुन सिंह का शव बरामद
छत्तीसगढ़

कोरबा: तीन दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव दर्री डेम से बरामद, हादसा या हत्या?

4 घंटे पहले

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस रस्सी से घोंटा गला

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP