रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर: 17 वर्षीय नाबालिग से चार दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

C

CG Khabar

17 सित. 2026, 03:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

गैंगरेप
गैंगरेप

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले मे एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 20 से 28 वर्ष की आयु के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग मंगलवार रात अपने एक परिचित युवक के साथ बाहर गई हुई थी. 

विज्ञापन


आरोपी उसे अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ एक गांव में ले गया, जहां चारों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब लड़की देर रात तक अपने घर नहीं पहुंची, तो परेशान परिजनों ने कोतवाली थाने में इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत खोजबीन अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान नाबालिग लड़की कोरर इलाके में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली. 


पीड़ित के बयानों और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP