रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

झीरम कांड: बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप

C

CG Khabar

02 सित. 2026, 04:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

संतोष पांडे
संतोष पांडे

रायपुर । संवाददाता: राजनांदगांव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर शहीदों के नाम पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि पांच वर्षों तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री ने झीरम कांड से जुड़े कथित सबूतों को कभी अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया, जबकि वे विपक्ष में रहते हुए और सत्ता संभालने के बाद भी हमेशा जेब में सबूत होने का दावा करते रहे.


संतोष पांडेय ने कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार और विभिन्न घोटालों पर केंद्रित रहा, लेकिन झीरम घाटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनके पास समय नहीं था. 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल के शासन के दौरान केवल पर्ची निकालकर जनता को गुमराह करने का नाटक किया गया, जबकि न्याय प्रणाली के सामने सच्चाई लाने की कोई वास्तविक मंशा कभी दिखाई ही नहीं दी.


इसी के साथ बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव की टिप्पणी का हवाला देते हुए विपक्षी दल की मानसिकता पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दुर्दांत नक्सलियों को आदर्श बताने वाले बयानों से कांग्रेस का वास्तविक चरित्र और दोहरा रवैया उजागर होता है. 


संतोष पांडेय के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जनता अब इस तरह की घोटालों और संवेदनाहीन राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और झीरम घाटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सियासत करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP