शुक्र, 30 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर : मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी चंद्रहास गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मूक-बधिर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोपी गांव के ही युवक चंद्रहास कुमार को जशपुर की तुमला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2026, 09:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 36

चंद्रहास कुमार - दुष्कर्म का आोरपी
चंद्रहास कुमार - दुष्कर्म का आोरपी

जशपुर । संवाददाता: जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मूक-बधिर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया 20 वर्षीय आरोपी चंद्रहास कुमार उसी गांव का निवासी है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है. ऐसे गंभीर मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

घटना 25 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे की है. पीड़िता का भाई जब शौच के लिए मैदान की तरफ जा रहा था, तब उसे झाड़ियों से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी. 

मौके पर पहुंचने पर उसने गांव के ही चंद्रहास कुमार को अपनी 37 वर्षीय दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म करते देखा. भाई को आता देख आरोपी अपने कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग निकला.

इसके बाद 26 अक्टूबर को पीड़ित पक्ष ने तुमला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 64(2)(i) के तहत अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया. 

विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जुर्म स्वीकार होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 25 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला पटवारी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल पुराना वीडियो

2 घंटे पहले

Z+ Security- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा: 40 नेताओं का सुरक्षा घेरा समाप्त, 50 से अधिक की श्रेणी घटी

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

चक्रवात अर्नब: छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाओं से धान की फसलें तबाह, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांकेर में छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी, प्रोफेसर गिरफ्तार

3 घंटे पहले

अनुज तिवारी- रणजी ट्राफी
छत्तीसगढ़

रणजी ट्रॉफी: अनुज तिवारी और अमंदीप खरे का दम, छत्तीसगढ़ ने आंध्र को 5 विकेट से हराया

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की युवती को विदेश में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार में बंधक बनाया गया, गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP