रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोण्डागांव में जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस की दस्तक

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस की दस्तक

C

CG Khabar

06 फ़र. 2025, 10:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस
छत्तीसगढ़ में जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस

कोण्डागांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में जापानी इंसेफेलाइटिस नामक वायरस ने दस्तक दे दी है. 


जिले के कई गांवों में ये वायरल सूअरों में पाए जाने की पुष्टि हुई है. 

विज्ञापन


इसके बाद से पशुपालन विभाग से लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है. 


कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं. 


कोण्डागांव के पाला गांव में इंसेफेलाइटिस वायरस का पहला मामला सामने आया है. 


राज्य रोग अन्वेषण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक यहां के 13 सुअरों में यह खतरनाक वायरस मिला है. 


इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल पशुपालन विभाग प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर सूअर पालकों को इसकी जानकारी दे रहे हैं. 


साथ ही रोकथाम के उपाय भी शुरू कर दिए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. 


साथ ही जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 


इंसेफेलाइटिस के लक्षण
जापानी इंसेफेलाइटिस मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक खतरनाक वायरस है. 


यह बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है. सूअर पालन वाले क्षेत्रों में इसका प्रभाव शीघ्र फैलता है. 


यह मवेशियों के साथ मनुष्यों के लिए भी खतरनाक है. यह वायरस मनुष्यों के मस्तिष्क को प्रभावित करता है. 


मनुष्यों में इसका लक्षण थकान, सिरदर्द, बुखार और उल्टी जैसी परेशानी से होती है. 


इस बीमारी का तुरंत उपचार कराना जरुरी है. नहीं तो मस्तिष्क में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.  
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP