शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर

C

CG Khabar

07 अक्टू. 2026, 03:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

करेंट से मौत
करेंट से मौत

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे पति-पत्नी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए. 11 केवी की लाइन से संपर्क में आने के कारण 50 वर्षीय रामनाथ झुलसकर सड़क पर आ गिरे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 


वहीं उनकी 45 वर्षीय पत्नी लता कर्ष बुरी तरह झुलस गई हैं और शासकीय बीडीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं.


यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 2:20 बजे हुआ, जब महुदा निवासी रामनाथ अपनी पत्नी के साथ संतोष देवांगन के बन रहे मकान में काम कर रहे थे. 


निर्माण कार्य के दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही जोरदार झटके के साथ वहां हड़कंप मच गया. 


राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ हादसे की जांच में जुट गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP