शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत में ISIS संदिग्ध गिरफ्तार

भारत में आतंकी साजिश रचने वाले ISIS संदिग्ध गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 सित. 2025, 09:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रांची । डेस्क: भारत में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संदिग्ध को झारखंड की राजधानी रांची से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को उसी दिन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. 


पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है. दोनों से पूछताछ जारी है.


पुलिस के मुताबिक, रांची से गिरफ्तार किए गए युवक का नाम आशहर दानिश है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है. दानिश के खिलाफ दिल्ली में पहले से एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. 


गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह उसे रांची से हिरासत में लिया गया. पुलिस दानिश के संभावित आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है.


इसी दिन दिल्ली से एक अन्य संदिग्ध, आफताब को भी गिरफ्तार किया गया. हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच अधिकारियों का मानना है कि दानिश और आफताब दोनों का आईएस से संबंध था और वे संगठन के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में थे. 


आरोप है कि दोनों भारत में आईएसआईएस की ओर से साजिश रचने में सहायता कर रहे थे. फिलहाल, दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. (फोटो- प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP