रेलवे भारी बैग के लिये अतिरिक्त शुल्क लेगा
नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों के लिये सामान की वजन सीमा निर्धारित की है, और इस सीमा से अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा सकता है. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बैग और सूटकेस का वजन कितना है, इस पर शायद ही कोई ध्यान देता है. लेकिन अगर आप लंबे समय के लिये यात्रा कर रहे हैं या किसी नये स्थान पर स्थायी रूप से रहने जा रहे हैं, तो सामान का वजन बढ़ सकता है. ऐसे में भारतीय रेलवे अतिरिक्त वजन के लिए शुल्क मांग सकता है.
ट्रेन में सामान की वजन सीमा
रेलवे ने विभिन्न श्रेणियों के आधार पर सामान की वजन सीमा तय की है. यह सीमा निम्नलिखित है:
जनरल (सेकेंड सिटिंग): 35 किलोग्राम
स्लीपर क्लास: 40 किलोग्राम
एसी थ्री टियर: 40 किलोग्राम
एसी टू टियर: 50 किलोग्राम
फर्स्ट क्लास एसी: 70 किलोग्राम
यदि आप इस वजन सीमा को पार करते हैं, तो रेलवे अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूला जा सकता है.
क्यों है बड़ा बैग ले जाना जोखिम भरा?
अगर आपका बैग असामान्य रूप से बड़ा लगता है, तो रेलवे पुलिस उसे खोलकर जांच कर सकती है. जल्दबाजी में इस तरह की परेशानी से बचने के लिये बड़े बैग ले जाने से परहेज करना बेहतर है. इसके अलावा, जांच के लिये पर्याप्त समय रखना भी उचित है.