शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में अवैध गैस रिफिलिंग, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 03:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

अवैध सिलेंडर जब्त
अवैध सिलेंडर जब्त

बस्तर । संवाददाता: बस्तर जिला प्रशासन ने शहर में सक्रिय गैस माफियाओं के खिलाफ अपनी मुस्तैदी बढ़ाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की विशेष टीम ने मंगलवार को शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत आने वाले राउतपारा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. 


बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास स्थित प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के रिहायशी परिसर में दी गई इस दबिश ने अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है.


खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर के अनुसार, विभाग को काफी समय से इस क्षेत्र में गैस के अवैध भंडारण और हेरफेर की गोपनीय सूचना मिल रही थी. टीम ने जब मौके पर आकस्मिक निरीक्षण किया, तो वहां बिना किसी वैध दस्तावेज के गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ. 


अधिकारियों ने स्थल से 24 घरेलू और 10 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं. इसके साथ ही अवैध रिफिलिंग के खेल में इस्तेमाल होने वाले तीन विशेष पाइप भी बरामद किए गए हैं, जिनसे घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी कर ऊंचे दामों पर बेची जाती थी.


विभाग ने जब्त सामग्री को राजसात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP