छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी IAS विनय चौबे गिरफ़्तार
रांची | संवाददाता: छत्तीसगढ़ और झारखंड के शराब घोटाले में चर्चित, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया गया. एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ़्तार किया है.
विनय चौबे को लेकर छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो ने झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग को पत्र लिखा था. इसके अलावा छत्तीसगढ़ एसीबी द्वारा उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ़ भी अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई थी.
छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज शराब घोटाले में झारखंड के विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया गया था.
2023 में विनय चौबे छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज करवा चुके थे. विनय चौबे के अलावा करण सत्यार्थी ने भी अपना बयान रिकॉर्ड करवाया है.
लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने शराब घोटाले में अलग से मामला दर्ज किया था.