Housefull 5 का जलवा
नई दिल्ली | संवाददाता: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है.
इस बीच, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने जोरदार शुरुआत की है और रिलीज से पहले ही इसने करोड़ों की कमाई कर ली है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, 'हाउसफुल 5' के पहले दिन के लिये अब तक 70,706 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 5.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में टिकट बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है.
फैंस इस कॉमेडी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसकी लोकप्रियता को दर्शा रहे हैं. 'हाउसफुल 5' की इस शानदार शुरुआत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के संकेत दे दिये हैं.