रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पेंड्रा में सड़क हादसा: एक बुजुर्ग की मौत और 8 घायल

C

CG Khabar

21 जून 2026, 01:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

पेंड्रा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सवारियों से खचाखच भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक दुर्घटना में ऑटो में सवार एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त ऑटो (क्रमांक CG31C5718) में करीब 8 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो (क्रमांक CG10BY7993) काफी तेज गति में थी. अनियंत्रित वाहन ने आगे चल रहे ऑटो को इतनी भयावह टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं स्कॉर्पियो भी हादसे के बाद सड़क पर ही पलट गई. 

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.


इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत बाबू प्रद्युम्न तिवारी चला रहे थे. हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. 


पेंड्रा थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है. गंभीर रूप से जख्मी कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP