छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 25 अप्रैल से छुट्टी
छत्तीसगढ़ के सभी विद्यालयों में सरकार ने अवकाश की घोषणा की
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते विद्यालयों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गयी है.
राज्य सरकार ने अपने आदेश में लिखा है कि यह निर्णय भीषण गर्मी व लू से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर लिया गया है.
यह निर्णय राज्य की सभी शासकीय, अर्धशासकीय व निजी स्कूलों पर लागू होगा.
ग्रीष्मकालीन अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए घोषित किया गया है. शिक्षकों पर यह आदेश नहीं लागू होगा.