रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

Gen Z देशद्रोही नहीं: भागवत के बयान पर घिरी BJP

C

CG Khabar

07 अग. 2026, 08:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके

नई दिल्ली । डेस्क: मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जनरेशन जेड (Gen Z) को "देशद्रोही" न मानकर "अपना" बताने वाले बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख से अपील की कि वे यही संदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं. 


दीपके ने कहा कि चूंकि भागवत भाजपा के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनकी सलाह पर ध्यान देगी.  

विज्ञापन


दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने आरएसएस प्रमुख की इस पहल को खारिज करते हुए संघ पर सरकार के दोहरे रवैये में सहयोग करने का आरोप लगाया है. 


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि युवाओं को मोहन भागवत से किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. 


वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने हालिया छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुए पुलिस एक्शन और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे या संसद में माफी की मांग की. उन्होंने भागवत से भी इन घटनाओं की निंदा करने को कहा.


इसके अलावा, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के नेताओं के बयानों में विरोधाभास है. उन्होंने कहा कि देश का युवा आज बेहद आक्रोशित है और इस गुस्से की सबसे बड़ी वजह देश में बढ़ती बेरोजगारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP