रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा
रायपुर | संवाददाता: रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी गई है. सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी.
रायपुर में अभी गैस सिलेंडर 874 रुपये में मिलता है. अब इसकी कीमत लगभग 924 रुपये हो जाएगी. बढ़ी हुई क़ीमत मंगलवार यानी 8 अप्रैल से लागू हो जाएंगी.
पिछले साल चुनाव को ध्यान में रखते हुए 8 मार्च को गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कमी की थी.
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी ऐसे समय में की गई है, जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भी 2-2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया है.