रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महासमुंद में 4 करोड़ 75 लाख का गांजा पकड़ा गया

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 01:32 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गांजा तस्कर गिरफ्तार
गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है. जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने एक संदिग्ध आयशर ट्रक को रोककर तलाशी ली. जांच में ट्रक से 9 क्विंटल 50 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है. 

विज्ञापन


इसके अलावा तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे ट्रक की कीमत भी लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.


इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद हुई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं. जब्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये है.


पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए छानबीन तेज कर दी है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP