गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

ज्वेलरी शॉप में धोखाधड़ी, नकली सोना थमा असली ले गईं दो महिलाएं

H

Hupendra Sharma

30 अप्रै. 2025, 05:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

धोखाधड़ी
धोखाधड़ी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और राजधानी रायपुर के ज्वेलरी दुकान में धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.


दोनों ही जगहों पर शातिर महिलाएं, नकली सोना देकर बदले में असली सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई थीं. साथ ही 80 हजार रुपये नगद भी ठग लिए थे. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को पकड़ लिया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रायपुर के उरला मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स में सोमवार शाम दो महिलाएं जेवर खरीदने पहुंची. दुकान संचालक शांति लाल जैन को पुराने जेवर के बदले नए जेवर खरीदने की इच्छा जताते हुए कुछ पुराने जेवर दिए.


महिलाएं जो ज्वेलरी लेकर आई थीं, उसका वजन करीब 70 ग्राम था. पुराने जेवर के बदले में 47 ग्राम सोने के नए जेवर पसंद किया. पुराने जेवरात के वजन के अंतर का करीब 80 हजार रुपए नगद लेकर दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं.


कुछ समय बाद शांति लाल जैन को शक हुआ तो पुराने जेवरात की जांच करवाई, तो पता चला कि वह नकली है. उन्होंने तत्काल आसपास महिलाओं की तलाश की पर उनका कुछ पता नहीं चला.


जिसके बाद मंगलवार को उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे. बताया गया कि इसी दिन दोपहर में महिलाओं ने बिलासपुर में भी इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.


बिलासपुर के सदर बाजार स्थित हिम्मतलाल ज्वेलर्स में नकली सोना देकर महिलाएं ज्यादा का सामान ले गई थीं. महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान संचालक ने सोने की जांच की तब पता चला कि जेवर कम शुद्धता का है.


दुकान संचालक ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी. बताया गया कि महिलाओं ने पहले बिलासपुर में ठगी की. उसके बाद रायपुर आ गई और यहां वारदात को अंजाम दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

15 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

15 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

20 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP