दिल्ली प्रदूषण पर विदेशी चेतावनी
नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के खतरनाक स्तर को देखते हुए ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर जैसे देशों ने अपने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है.
सिंगापुर उच्चायोग ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले अपने नागरिकों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है.
यह कदम दिल्ली में 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' (GRAP) के चौथे चरण (Stage IV) के लागू होने के बाद उठाया गया है. GRAP-4 के तहत निर्माण कार्यों पर रोक, ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी और दफ्तरों में उपस्थिति कम करने जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं.
साथ ही, स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने और बुजुर्गों व बच्चों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
ब्रिटेन और कनाडा ने भी चेतावनी दी है कि सर्दियों के दौरान उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खतरनाक' श्रेणी में पहुंच जाती है.
इन देशों ने अपने यात्रियों से प्रदूषण स्तर की निगरानी करने और बाहरी गतिविधियों को सीमित रखने का आग्रह किया है.