रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महिला आरक्षक ने की खुदकुशी

H

Hupendra Sharma

17 मई 2025, 09:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

खुदकुशी
खुदकुशी

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. महिला आरक्षक दीपक नगर में किराये के मकान में रहती थी. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.


पुलिस के मुताबिक महिला आरक्षक रमा ध्रुव दुर्ग आरपीएफ में पदस्थ थीं. वह मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली थी.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रमा पंखे से लटकती हुई मिली. उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.


कमरे की तलाशी ली गई पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रारंभिक स्तर पर तो मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.


पुलिस को परिजनों ने बताया है कि रमा ध्रुव बीमारी से परेशान थी. उसे साइटिका की समस्या थी. मेडिकल छुट्टी लेकर वह काफी दिनों से इलाज भी करवा रही थी. शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है.

 

गाज से मोबाइल फूटा, युवक की मौत

इधर धमतरी जिले के भटगांव में कल शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक का मोबाइल फूट गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


भटगांव निवासी रोहित सिन्हा कल शाम काम से लौटने के बाद मौसम खराब होने के कारण घर के पीछे बाड़ी में बैठा हुआ था.


इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया और युवक जमीन पर गिर पड़ा. 


तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेहोश पड़ा हुआ था. पड़ोसियों की मदद से तत्काल उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP