रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोर्ट परिसर में पहलवान बेटियों के पिता ने लगाई फांसी

H

Hupendra Sharma

08 अग. 2025, 09:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कोर्ट परिसर में फांसी
कोर्ट परिसर में फांसी

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के कोर्ट परिसर में तीन पहलवान बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार की सुबह कोर्ट परिसर में फंदे पर लटकती लाश देखने से हड़कंप मच गया.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सिटी कोतवाली निवासी युवराज सार्वा के रूप में हुई है. वह 6 बच्चों का पिता था. जिसमें पांच बेटी और एक बेटा है. उनमें से तीन बेटी पहलवानी में नेशनल चैंपियन रह चकी हैं.


युवराज वार्ड 31 आपपुरा में दुकान लगाता था. जहां वह सब्जी और सीजनल चीजें बेचता था. 


परिजनों का कहना है कि सब्जी लगाने को लेकर एक दुकानदार से उनका विवाद था. इस मामले को लेकर थाने में शिकायत भी की गई थी. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे.


परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले ही युवराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका उपचार चल रहा था.


आज सुबह करीब 4 बजे वह हाथ में ड्रिप लगी स्थिति में अचानक निकल गया था. अस्पताल से निकलकर सीधे कलेक्टोरेट कोर्ट परिसर पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP