गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में हाथियों ने बुजुर्ग महिला को पटका, मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

03 जून 2026, 02:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

हाथी
हाथी

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरभौना के आश्रित गांव कुकरीचोली में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब हाथियों के एक दल ने ६० वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्रकला डनसेना को अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार, चंद्रकला सुबह अपने खेत की तरफ महुआ की डोरी (बीज) बीनने के लिए निकली थीं. 


इसी दौरान अचानक उनका सामना हिंसक हाथियों से हो गया. दल के एक हाथी ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


इलाके में जंगली हाथियों की मौजूदगी से अब ग्रामीणों के बीच भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस पूरे क्षेत्र में ५० से ज्यादा हाथियों का एक विशाल झुंड लगातार डेरा डाले हुए है.


हालांकि, इनमें से कुछ हाथी छाल रेंज की ओर भी बढ़े हैं, लेकिन आशंका है कि इसी मुख्य दल से बिछड़े या उसी झुंड के किसी हाथी के सामने आने की वजह से बुजुर्ग महिला अपनी जान गंवा बैठीं.


इस दिल दहला देने वाली वारदात की खबर मिलते ही खरसिया थाना पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारी दलबल के साथ कुकरीचोली गांव पहुंचे. दोनों विभागों की टीमों ने पंचनामा तैयार कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है. 


वन अमले ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आगे की वैधानिक कार्रवाई व मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


यह पूरी घटना उस वक्त उजागर हुई जब चंद्रकला दोपहर तक अपने घर वापस नहीं लौटीं. अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद दोपहर करीब ३ बजे खेत के बीचों-बीच उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. इस दुखद हादसे के बाद से वन विभाग ने स्थानीय लोगों को जंगलों की तरफ न जाने और सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

28 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

50 मिनट पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP