बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कुएं में गिरा हाथी शावक, रेस्क्यू कर निकाला गया

H

Hupendra Sharma

03 जून 2025, 02:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

कुएं में गिरा हाथी शावक
कुएं में गिरा हाथी शावक

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार रात को हाथी का शावक कुएं में गिर गया. वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. शावक को बाहर निकालने के लिए कुएं की बगल से जेसीबी से खुदाई कर जगह बनानी पड़ी. उसके बाद शावक बाहर आ पाया. 


बताया गया कि घटना घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट की है. बीती रात से ही हाथी का शावक कुएं में गिर गया था.मंगलवार की सुबह उसकी चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो अंदर हाथी शावक बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था.

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. गांव में इसकी जानकारी लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.


कुछ देर में घरघोड़ा वन विभाग के रेंजर सहित वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया.


कुएं के बगल से खुदाई कर रैंप बनाने के लिए जेसीबी बुलाई गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रैंप तैयार हुआ और हाथी के शावक को कुएं से बाहर निकाला गया.


कुएं से बाहर निकलते ही हाथी का शावक जंगल की तरफ दौड़ पड़ा. वन विभाग के कर्मचारी भी पीछे-पीछे जंगल तक गए ताकि शावक को उसके झुंड से मिलाया जा सके. वन विभाग की टीम शावक पर नजर बनाए हुए है. 


बताया गया कि हाथियों का एक झुंड कल ही छाल रेंज से यहां पहुंचा है. झुंड घरघोड़ा रेंज से होते हुए नवापारा सर्किल के चारमार बीट पहुंचा है. उसी दौरान शावक कुएं में गिर गया होगा. शावक की उम्र करीब एक साल होगी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP