रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ECI ने 334 अपंजीकृत राजनीतिक दलों को सूची से हटाया

C

CG Khabar

09 अग. 2025, 09:17 AM 1 मिनट में पढ़ें 6

इलेक्शन कमीशन
इलेक्शन कमीशन

नई दिल्ली । डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार (9 अगस्त 2025) को घोषणा की कि उसने 334 अपंजीकृत राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है. क्योंकि ये दल 2019 के बाद से छह वर्षों तक एक भी चुनाव में भाग लेने की अनिवार्य शर्त को पूरा नहीं कर सके. 


इन दलों के कार्यालय भी कहीं भौतिक रूप से नहीं मिले. 

विज्ञापन


ये 334 अपंजीकृत राजनीतिक दल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं. 


कुल 2,854 अपंजीकृत राजनीतिक दलों में से इस सफाई अभियान के बाद 2,520 दल बचे हैं. 


वर्तमान में, देश में छह राष्ट्रीय दल और 67 राज्य दल हैं.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP