रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अपराधी के साथ केक काटना पड़ा भारी, दुर्ग में आरक्षक सस्पेंड

C

CG Khabar

17 अप्रै. 2026, 07:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

अपराधी का केक कटिंग- दुर्ग
अपराधी का केक कटिंग- दुर्ग

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अनुशासनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस आरक्षक को जिलाबदर अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना काफी महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें छावनी थाने में तैनात आरक्षक नितिन सिंह राजपूत एक आदतन अपराधी के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं, एसएसपी विजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


दरअसल, वायरल वीडियो में आरक्षक नितिन सिंह सिविल ड्रेस में क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश शेख अब्बास खान के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में आरोपी अपने परिजनों के साथ केक काट रहा है और आरक्षक उसके पास खड़ा होकर इस उत्सव का हिस्सा बना हुआ है. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी शेख अब्बास ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है.


हालांकि यह वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस महकमे की छवि धूमिल होने और आपराधिक तत्वों के साथ संदिग्ध संलिप्तता पाए जाने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया. 


निलंबन आदेश के तहत आरक्षक को लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी की गरिमा के खिलाफ जाकर अपराधियों से मेलजोल रखने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP