शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: स्कूटी और बुलेट की भिड़ंत, रायपुर के युवक की मौत

C

CG Khabar

30 जून 2026, 02:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दर्दनाक घटना रविवार की देर रात अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाहंदा रोड तिराहे के पास घटित हुई. 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी और बुलेट के बीच हुई यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे.

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने रायपुर के ब्राह्मण पारा निवासी यश शर्मा (24 वर्ष) को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. 


वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.


हादसे का शिकार हुए युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार यश शर्मा, किशोर और राहुल रुद्र विहार में चल रहे एक मंदिर निर्माण कार्य में मजदूर थे. 


रविवार की रात करीब 11:30 बजे वे रायपुर से अपना काम समेटकर उदय विहार की ओर वापस लौट रहे थे, तभी अमलेश्वर थाने के सामने मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. 


बुलेट को रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला शुभम साहू चला रहा था, जो खुद भी इस दुर्घटना में चोटिल हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों और लापरवाही का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

46 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

58 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

एक घंटा पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP