रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग: सड़क हादसे में मासूम की मौत, पिता की हालत गंभीर

C

CG Khabar

29 अग. 2026, 01:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमुंदा के पास एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 3 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे के पिता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी निवासी युवक अपने 3 साल के बेटे के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र दोनों सड़क पर दूर जा गिरे. 

विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय निवासियों की सहायता से पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के भरपूर प्रयासों के बावजूद मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.


घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP