शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ड्रग्स तस्करी, 4 और आरोपी गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

04 सित. 2025, 02:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

ड्रग्स तस्करी
ड्रग्स तस्करी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस ने गुरुवार को 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी लंबे समय से हेरोइन और एमडीएमए बेचने वाले सिंडिकेट से जुड़े हुए थे.


गिरफ्तार आरोपियों में एक लड़की भी है. चारों आरोपियों के नाम विधि अग्रवाल, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और ऋषीराज टंडन है. 


इधर, पाकिस्तानी हेरोइन और दिल्ली की MDMA ड्रग्स रायपुर में बेचने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया.


कोर्ट ने उसे 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. नव्या पर शहर के वीआईपी रोड, विधानसभा और मंदिर हसौद रोड स्थित नामचीन होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है.


साथ ही 850 रईसजादे इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में थे. जिसमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटों के नाम भी सामने आए हैं.


पुलिस ने नव्या मलिक के साथ विधि अग्रवाल को भी तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. इस दौरान नव्या और विधि दोनों से पुलिस पूछताछ करेगी.


माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. वहीं, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और ऋषीराज टंडन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.


बता दें कि आरोपियों से करोड़ों की ड्रग्स और पिस्टल भी बरामद हुई है. इसके अलावा पुलिस ने नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ भी की थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP