शुक्र, 30 अक्टू. 2026

CGKhabar

चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और किसानों को राहत राशि देने के निर्देश- विष्णुदेव साय

चक्रवात अर्नब से फसलों को पहुंचे नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण और पात्र किसानों को बिना विलंब राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2026, 06:38 PM 1 मिनट में पढ़ें 942

विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

रायपुर । संवाददाता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं. 

उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे.

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण और राहत वितरण में अनावश्यक विलंब न हो, किसानों को समय पर सहायता मिले. 

अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री
छत्तीसगढ़

IDBI बैंक निजीकरण: निर्मला सीतारमण का पलटवार, कहा- कांग्रेस काल की नीतियों ने डुबोया था बैंक

7 मिनट पहले

सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी

50 मिनट पहले

ED
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ED, EOW और ACB की संयुक्त स्ट्राइक: 6 शहरों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

एक घंटा पहले

शव
छत्तीसगढ़

कोरबा: पुराना मकान ढहाते समय ऊंची दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा संसाधनों का था अभाव

एक घंटा पहले

चंद्रहास कुमार - दुष्कर्म का आोरपी
छत्तीसगढ़

जशपुर : मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी चंद्रहास गिरफ्तार, भेजा गया जेल

10 घंटे पहले

पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 25 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला पटवारी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल पुराना वीडियो

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP