रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कुएं में उतरे पिता-पुत्र की मौत

कुएं में मिली पिता-पुत्र की लाश

H

Hupendra Sharma

08 जुल. 2025, 09:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 पिता-पुत्र की लाश
पिता-पुत्र की लाश

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कुएं से पिता-पुत्र की लाश मिली है. कुएं में मेढक मरने से बदबू आ रही थी. जिसे निकालने के लिए पहले बेटा कुएं में उतरा.


कुएं में उतरने के बाद वह बेहोश हो गया. उसे देख पिता उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके.

विज्ञापन


आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस के कारण दोनों की मौत हुई होगी. हालांकि करंट या डूबने की वजह से दोनों की मौत होने की भी बात आ रहा है.


पुलिस के मुताबिक घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी की है. सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव के कैलाश गोस्वामी का बेटा अंशु गोस्वामी को लगा कि घर के बाड़ी में बने कुएं से बदबू आ रही है.


उसने कुएं में झांककर देखा तो मेंढक मरा हुआ था. मेंढक को निकालने के लिए वह कुंए में उतर गया.


काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आया तो पिता कैलाश भी कुएं में उतर गया. कुंए के अंदर दोनों बेहोश हो गए.


शाम तक दोनों का कहीं पता नहीं चलने पर कैलाश की पत्नी कुएं में देखने पहुंची तो, दोनों कुएं में डूबे हुए थे.


इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


बताया गया कि कुएं में सबमर्सिबल पंप लगा था. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत करंट से हुई है या फिर कुंए में जहरीली गैस थी.


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP