रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा को मिला प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में सर्वश्रेष्ठ जिले का राष्ट्रीय सम्मान

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2026, 01:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

राष्ट्रीय पुरस्कार
राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली । डेस्क: नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना' के सफल और असरदार क्रियान्वयन के लिए दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले को देश का 'सर्वश्रेष्ठ जिला' चुना गया है. इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि सूरज कुमार पंसारी को संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपा. 


यह उपलब्धि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में कृषि विकास की नई मिसाल पेश करती है.

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा जिले के किसानों, जिला प्रशासन और कृषि विभाग की पूरी टीम को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल अंचल में कृषि क्षेत्र का यह विकास पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इस सम्मान को राज्य के अन्नदाताओं की कड़ी मेहनत, सरकार की किसान-हितैषी नीतियों और प्रशासनिक निष्ठा का नतीजा बताया.


इसी कड़ी में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने भी खुशी जताते हुए पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को जोड़ने और खेती को नए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. 


दंतेवाड़ा की यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर सही समन्वय और किसानों की भागीदारी हो, तो दुर्गम क्षेत्रों में भी कृषि के नए कीर्तिमान रचे जा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP