रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ पुलिस से 20 लाख की साइबर ठगी

C

CG Khabar

28 जुल. 2025, 08:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

साइबर फ्राड
साइबर फ्राड

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ पुलिस के एक खुफिया कांस्टेबल को साइबर ठगों ने 20 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है. इस बड़े साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 


पीड़ित कांस्टेबल प्रीथ्वीराज सिंह (36), जो स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) मुख्यालय में तैनात हैं, ने खम्हारडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है. 

विज्ञापन


शिकायत में सिस्टमबिजनेस.कॉम के मालिक राजेश विश्वकर्मा, आयुषी (@ashiu5), यशवंत राय (@yashwanthraiofficial), और चेतन प्रकाश पर ठगी का आरोप लगाया गया है.


पुलिस के अनुसार, रायपुर के जी.ए.डी. कॉलोनी, कचना निवासी प्रीथ्वीराज सिंह ने बताया कि 22 से 26 जून, 2025 के बीच उन्हें टेलीग्राम चैनल 'सिस्टम ग्रुप - 6188' के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया. 


आरोपियों ने सिस्टमबिजनेस.कॉम पर क्लाइंट आईडी बनाकर पीड़ित से आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिए 17,51,371 रुपये और फोनपे के माध्यम से 2,52,914 रुपये 'सिस्टम एजेंट सपोर्ट' और 'सिस कैश आउट डिपार्टमेंट' के विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाये. 


जब पैसे निकालने की बारी आई, तो खाता सत्यापन के नाम पर 13,06,414 रुपये और जमा करने का दबाव बनाया गया.


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच शुरू कर दी है. यह घटना साइबर अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाती है, जो न केवल आम लोगों, बल्कि पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP