रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग में आरक्षक ने लगाई फांसी

दुर्ग में आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली

H

Hupendra Sharma

07 अग. 2025, 08:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

आरक्षक ने लगाई फांसी
आरक्षक ने लगाई फांसी

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. आरक्षक का नाम सुरेंद्र साहू बताया जा रहा है. वह पुलिस लाइन में पदस्थ था.


घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही.

विज्ञापन


बताया गया कि आरक्षक सुरेंद्र साहू की नियुक्ति अनुकंपा पर हुई थी. पिता की जगह उसे पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी.


कल दोपहर को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आए थे. उसके बाद शाम को फोन पर उससे बात भी किया था.


इसके बाद वह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि वह काफी दिनों से पुलिस ट्रेनिंग में भी हिस्सा नहीं ले रहे थे. विभाग द्वारा उसे फोन भी किया गया था.


पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालने की तैयारी में है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP