रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 7 मई को केवल दुर्ग में होगा मॉक ड्रील

छत्तीसगढ़ में केवल दुर्ग में होगा मॉक ड्रील

C

CG Khabar

06 मई 2025, 06:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मॉक ड्रील
मॉक ड्रील

रायपुर | संवाददाता: देश भर में 7 मई को होने वाला मॉक ड्रील, छत्तीसगढ़ में केवल दुर्ग ज़िले में होगा. गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को इस आशय का पत्र भेजा है.


इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनेक निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसमें मॉक ड्रिल भी है. ये होना चाहिए, समय-समय से अभ्यास होना चाहिए, समय परिस्थिति को कोई जानता नहीं है. इसमें विभागों की पूरी तैयारी होती है, उन्हें सभी चीजों की तैयारी करनी पड़ती है, करेंगे."

विज्ञापन


भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं. इस निर्देश के अनुसार देशभर के 244 सूचीबद्ध सिविल डिफ़ेंस ज़िलों में सिविल डिफ़ेंस का अभ्यास और रिहर्सल करने के निर्देश दिए हैं.


गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक़ 7 मई की मॉक ड्रिल शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक होगी. इस मॉक ड्रिल में कई तरह के अभ्यास किए जाएंगे. इनमें हवाई हमले की चेतावनी कितनी कारगर है यह जानना, कंट्रोल रूम के कामकाज को देखना, आम लोगों और छात्रों को हमलों के दौरान काम की ट्रेनिंग देना शामिल है.


इस दौरान पूरी तरह से बिजली बंद करना और उस स्थिति में रहने का अभ्यास भी शामिल है.


विशेषज्ञों के अनुसार इस मॉक ड्रील में हवाई हमले के वक्त चेतावनी देने वाले सायरनों को बजाना, दुश्मन के हमले की स्थिति में नागरिकों, छात्रों आदि को अपनी सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर ट्रेनिंग देना, अटैक के वक्त तत्काल ब्लैकआउट करने की व्यवस्था करना, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों के शीघ्र छलावरण (कैमुफ्लॉजिंग) यानी इन्हें किसी दूसरे तरीके से छिपाने की व्यवस्था करना और इवेक्विशेन प्लान के तहत लोगों से जगह खाली कराने के लिए पहले से ही इसका रिहर्सल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP