रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

विधानसभा: RI परीक्षा अनियमितता पर हंगामा

C

CG Khabar

14 जुल. 2025, 04:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

विधानसभा
विधानसभा

रायपुर । संवाददाता : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राजस्व निरीक्षक (RI) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले में CBI जांच की मांग की और विधानसभा से वॉकआउट किया.


प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक राजेश मूढ़त ने यह मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अनियमितताएं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुईं थी. 

विज्ञापन


जवाब में विपक्ष ने कहा कि परीक्षा जनवरी 2024 में वर्तमान बीजेपी सरकार के तहत हुई थी. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अनियमितताओं की पुष्टि की और बताया कि मामला आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपा गया है. उन्होंने अगले सत्र से पहले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.


मंत्री ने बताया कि पांच सदस्यीय समिति ने जांच में अनियमिततायें पाईं, जिसमें परीक्षा में भाई-बहन के एक साथ बैठने जैसे मामले सामने ये हैं. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने EOW को जांच सौंपने के फैसले पर सवाल उठाये, जिसका वर्मा ने जवाब दिया कि विभाग ने ही यह निर्णय लिया.


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि क्या यह मामला CBI को सौंपा जायेगा, जिसके जवाब में बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या बघेल को CBI पर भरोसा है. इसके बाद विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया.


मूढ़त ने आरोप लगाया कि अनियमितताओं की जांच के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है. वर्मा ने कहा कि EOW जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जयेगी, जैसा कि भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं की जांच में किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP