रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चाचा ने की भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

C

CG Khabar

03 मार्च 2026, 01:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

हत्या
हत्या

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से होली के पावन पर्व पर जामुल थाना अंतर्गत रावणभाठा क्षेत्र में होलिका दहन की रात पारिवारिक कलह ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष साहू और उसके भतीजे हेमंत साहू के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. 

विज्ञापन


होलिका दहन की रात दोनों ने साथ में शराब पी थी, जिसके बाद बहस और ज्यादा बढ़ गई. विवाद इतना गहराया कि तैश में आकर आशीष साहू ने पास रखी लोहे की रॉड से हेमंत के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि हेमंत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.


आस-पास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन घाव इतना गहरा था कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई. दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष साहू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP