रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अवैध संबंध ने ली पुजारी की जान

C

CG Khabar

01 सित. 2025, 04:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मृतक पाठक
मृतक पाठक

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र में रविवार सुबह पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. बिलासपुर पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से इस सनसनीखेज हत्याकांड को 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. 


जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों की वजह थी.

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो चुका था, क्योंकि मृतक पुजारी जागेश्वर पाठक का मंदिर के पास खेत में खेती के दौरान सुरेश की पत्नी के साथ प्रेम संबंध बन गया था. 


इस बात से गुस्साए सुरेश ने अपने दो दोस्तों-हेमकुमार धुरी (26 वर्ष, बोदरी, डढहा वार्ड 10), धनराज बंदे (21 वर्ष, सिरगिट्टी, बनाक चौक), और मुकेश धुरी (23 वर्ष, अमौरा, मुंगेली)-के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.


शनिवार देर रात, आरोपियों ने मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने पुजारी को मंदिर से बाहर बुलाया. इसके बाद ईंट और वाहन के सस्पेंशन पाइप से हमला करके उसकी जान ले ली. हत्या के बाद तीनों मौके से भाग निकले.


तखतपुर थाना प्रभारी, एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और कोटा एसडीओपी की अगुवाई में पुलिस और ACCU की टीम ने तुरंत जांच शुरू की. हर कोण से पड़ताल करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया. 


फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP