रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुकमा: बेटे ने पिता पर चलाए तीर, रात में सर्जरी से बची जान

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 11:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज

सुकमा । संवाददाता: सुकमा जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पिता पर धनुष से दो तीर चला दिए. इससे पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. एक तीर उसकी जांघ में लगा, जबकि दूसरा कलाई के पास घुस गया, जो हाथ की मुख्य नस पर दबाव बना रहा था. 


हालत गंभीर होने से जान पर खतरा मंडरा रहा था और देरी से हाथ हमेशा के लिए खराब हो सकता था.

विज्ञापन


घायल को फौरन जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. रात करीब दो बजे ऑर्थोपेडिक्स टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया. विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत पाल की देखरेख में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदित्य कौशिक ने यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की. 


अस्पताल अधीक्षक अनुरूप साहू ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में भी मरीजों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए आधी रात को भी डॉक्टरों की टीम ने पूरी तत्परता दिखाई और मरीज की जान बचाई.


डॉक्टरों की जांच में पता चला कि मरीज की स्थिति स्थिर थी, लेकिन कलाई में फंसा तीर नस को नुकसान पहुंचा सकता था. टीम ने बेहद सतर्कता से दोनों तीर निकाले, खासकर कलाई वाली जगह पर सटीक ऑपरेशन कर नस की रक्षा की. 


चिकित्सकों का मानना है कि ऐसी चोटों में जरा सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है. फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है और ठीक हो रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP