रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सक्ती: गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 04:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गांजा तस्कर गिऱप्तार, सक्ती
गांजा तस्कर गिऱप्तार, सक्ती

सक्ती । डेस्क: छत्तीसगढ़ की सक्ती पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से गांजे की खेप ले जाई जा रही थी. 


इस मामले में रायगढ़ के खरसिया निवासी अमर सिंह गुप्ता (32 वर्ष) और बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके के मनी राम उर्फ बंटी ध्रुव (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार (नंबर CG 13 AQ 2241) में संदिग्ध सामान का परिवहन किया जा रहा है. 


तलाशी के दौरान कार के भीतर से एक नीले-काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमें गांजे के दस पैकेट छिपाकर रखे गए थे. इनमें से आठ पैकेट एक-एक किलोग्राम के और दो पैकेट आधा-आधा किलो के थे. कुल मिलाकर 9.225 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4,55,000 रुपये बताई जा रही है.


पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 2.25 लाख रुपये आंकी गई है. कुल मिलाकर 7 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की गई है. 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP