रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सक्ती: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

12 अप्रै. 2026, 03:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

आरोपी गिरफ्तार- सक्ती
आरोपी गिरफ्तार- सक्ती

सक्ती । डेस्क: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ हुए अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है. डभरा थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने न केवल आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया, बल्कि लापता किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है.


यह मामला तब शुरू हुआ जब 30 जनवरी को एक पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत डभरा थाने में दर्ज कराई थी. परिजनों का आरोप था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.


विवेचना के दौरान पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जो लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही थी. 


9 अप्रैल को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी और पीड़िता ट्रेन के जरिए बिलासपुर की ओर से रायगढ़ पहुंच रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और आरोपी रवि कुमार बरेठ (26 वर्ष) को हिरासत में ले लिया.


बरामदगी के बाद जब महिला पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, तो उसने आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात स्वीकार की. 


इसके आधार पर मामले में धारा 64(1) और अन्य सख्त कानूनी प्रावधान जोड़े गए. 10 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई में डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP