मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ : रासायनिक उर्वरकों की दरें तय

C

CG Khabar

12 जून 2026, 01:09 PM 1 मिनट में पढ़ें 17

यूरिया खाद
यूरिया खाद

रायपुर । संवाददाता: खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय दर से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

   

उप संचालक कृषि ने बताया कि यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है. डीएपी उर्वरक कंपनी के अनुसार अधिकतम 1350 रुपये प्रति बोरी तक उपलब्ध होगा. 

विज्ञापन


वहीं एनपीके 12: 32: 16 की कीमत 1190 रुपये, 20: 20: 0: 13 की 1850 रुपये और 12: 26: 26 की 1990 रुपये प्रति बोरी तय की गई है. 


एमओपी (पोटाश) उर्वरक 1975 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलेगा. 


इसके अलावा एसएसपी पाउडर 551 रुपये, एसएसपी दानेदार 591 रुपये, जिंकटेड एसएसपी 576 रुपये तथा टीएसपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध होगा. 


आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इफको नैनो यूरिया (500 मिलीलीटर) 225 रुपये और नैनो डीएपी (500 मिलीलीटर) 600 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. 


कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने पर तत्काल नजदीकी कृषि कार्यालय में शिकायत करें. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP