शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव: निवेश के नाम पर ठगी करने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 01:17 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लाखों की चपत लगाने वाले आरोपी धनीराम सिन्हा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. 


आरोपी पर आरोप है कि उसने क्षेत्र के भोले-भले लोगों को ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर लगभग 82.50 लाख रुपये की बड़ी राशि हड़प ली थी.


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धनीराम सिन्हा निवेश के नाम पर फर्जी स्कीम चलाता था और कम समय में धन दोगुना करने का प्रलोभन देता था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर उसे गाजियाबाद में ढूंढ निकाला. 


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, एक बैंक पासबुक और चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं. 


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कितने लोग शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP