रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: काल बनी सेप्टिक टैंक की लापरवाही, 5 वर्षीय मासूम की मौत

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 11:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां पांच साल की एक मासूम बच्ची की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई. मृतिका रिया माहिलांगे अपने परिवार के साथ पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा में एक रिश्तेदार के घर आयोजित 'गोद भराई' के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. 


घर के बाहर खेलते समय वह अचानक उस सेप्टिक टैंक में जा गिरी, जिसे हाल ही में साफ कराया गया था और जिसे ढक्कन के बजाय केवल एक पतली शीट से ढंका गया था.

विज्ञापन


परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद रिया का शरीर टैंक के भीतर मिला. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


स्थानीय निवासियों ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर टैंक को ठीक से बंद किया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता. 


पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. 


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में ओडिशा के कटक जिले में भी इसी तरह की लापरवाही के कारण तीन बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP