रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: सड़क हादसे में 2 की मौत, लाश ले जा रहे 1 युवक की भी मौत

रायगढ़: सड़क हादसे में 2 की मौत, लाश ले जा रहे 1 युवक की भी संदिग्ध मौत ?

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 02:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

लाश
लाश

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ जिले में दशहरा देखकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए. मृतकों की पहचान आशीष राठिया और सरोज भोय, निवासी खम्हार, के रूप में हुई है.


इस घटना के बाद मृतकों को संजीवनी 108 एंबुलेंस से धर्मजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान खम्हार गांव का रहने वाला युवक नरेश कुमार राठिया अटेंडर बनकर एंबुलेंस में बैठा था. 

विज्ञापन


लेकिन अस्पताल पहुंचने पर एंबुलेंस में सिर्फ दोनों शव पाए गए, जबकि नरेश रहस्यमय ढंग से गायब था. कुछ देर बाद नरेश कुमार राठिया भंवरखोल गांव के पास मुख्यमार्ग पर घायल अवस्था में मिला. डायल 112 की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.


नरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में आक्रोश फैल गया. 


खम्हार गांव के लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से शव लेकर थाने पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने संजीवनी 108 और डायल 112 की टीम को बुलाकर उनके सामने बयान दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. दोपहर तक थाने के सामने आंदोलन चलता रहा, जिसके बाद जांच का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया.


धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस का दरवाजा अंदर और बाहर दोनों ओर से खुलता है, ऐसे में नरेश गिरे या किसी अन्य कारण से घायल हुए, यह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP