रायगढ़: बाइक सवार की सड़क पर गिरने से मौत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को विजय कुमार राठिया अपनी बाइक से रिश्तेदार के यहां गांव पांकादरहा, बिलासखार गये हुये थे.
वहां से लौटते समय जब वे बांसमुडा केरामुडा मेन रोड में में पहुंचे ही थे कि उनका बाइक पर से नियंत्रण नहीं रहा. जिसके कारण वे सड़क पर ही गिर गये थे.
गिरने से उनके सिर में चोट आई तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गई है.
पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.