रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 102 ठिकानों पर छापेमारी, 741 LPG सिलेंडर जब्त

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 03:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Indane Gas
Indane Gas

रायपुर । संवाददाता: पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ दिया है. खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने राज्य भर में 102 संदिग्ध ठिकानों पर औचक निरीक्षण कर अब तक कुल 741 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं. 


इस कार्रवाई में राजधानी रायपुर सबसे आगे रही, जहां सर्वाधिक 392 सिलेंडर पकड़े गए, जबकि बिलासपुर जिले में 130 सिलेंडर जब्त किए गए.

विज्ञापन


राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है. 


वर्तमान में संचालित पांच बॉटलिंग प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं और प्रदेश के 540 वितरकों को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है. 


मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद राज्य स्तर पर एक निगरानी समिति का गठन किया गया है. 


तेल कंपनियों ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए दो रिफिल बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतराल अनिवार्य कर दिया है. 


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. आपूर्ति संबंधी किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 और 1967 पर संपर्क कर सकते हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP